बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, दो लोग हुए जख्मी, आक्रोशित लोगों ने रेल ट्रैक किया जाम

नवादा में करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, दो लोग हुए जख्मी, आक्रोशित लोगों ने रेल ट्रैक किया जाम

NAWADA : नवादा में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीँ दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों के द्वारा सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की गयी है। मृतक की पहचान मिथुन मांझी के रूप में की गयी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीँ जख्मी व्यक्ति वरुण कुमार व छोटू कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दे कि तिलैया-राजगीर रेलखंड पर हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के समीप रेलवे अंडर पास (पुलिया) ढलाई के दौरान करेंट से एक मजदूर की मौत से गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणो ने शनिवार को जमकर बवाल काटा। तिलैया-राजगीर रेल खंड पर ट्रैक्टर लगाकर जाम कर लोग घंटों हंगामा करते रहे। इस कारण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही हिसुआ थानाध्यक्ष मोहन कुमार, अंचलाधिकारी लोकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रीतेश कुमार सहित आरपीएफ के पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंच गए।

जहाँ अधिकारियों ने रेल पथ जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। लोग मृतक की विधवा को नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजा देने आदि मांग कर रहे थे। जाम हटाने को लेकर प्रशासन और पब्लिक के बीच घंटों नोकझोंक होती रही। काफी मशक्कत के बाद लोग उपस्थित पदाधिकारियों की बात मानने को तैयार हुए। इसके बाद जाम हटा। तब अधिकारियों ने राहत की सांसें ली। 

अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक की पत्नि को आंगनबाड़ी में नौकरी, छः डिसमील जमीन, मुख्यमंत्री आवास योजना से मकान, राशन कार्ड, श्रम विभाग से एक लाख की राशि देने का आश्वासन दिया। तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए तथा कबीर अंत्येष्टि के तहत 3000 रूपए दिया गया। तब कहीं जाकर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। बता दें कि मजदूर मिथुन की मौत से उसके परिवार के समक्ष जीने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। विधवा पत्नी के गोद में करीब 18 महीने का एक बच्चा है। जबकि एक बच्चा गर्भ में पल रहा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News