बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'पप्पू यादव' के लिए जिद पर अड़ी कांग्रेस को लालू ने फिर दिखाई औकात, पूर्णिया से बीमा भारती ने सिम्बल मिलने का किया दावा, कहा 3 अप्रैल को करेंगी नामांकन

'पप्पू यादव' के लिए जिद पर अड़ी कांग्रेस को लालू ने फिर दिखाई औकात, पूर्णिया से बीमा भारती ने सिम्बल मिलने का किया दावा, कहा 3 अप्रैल को करेंगी नामांकन

PURNEA : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन का पेंच अब लगभग ख़त्म हो गया है। इसमें कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव को निराशा हाथ लगती नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज जदयू छोड़कर राजद का दामन थामनेवाली बीमा भारती ने दावा किया है की उन्हें राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सिम्बल दे दिया है। 

आगामी 3 अप्रैल को वे अपना नामांकन करने जा रही हैं। हालाँकि पप्पू यादव के पूर्णिया से चुनाव लड़ने के दावे पर बीमा भारती ने कहा की महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है। पूर्णिया में महागठबंधन के सभी दलों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। कहा की पप्पू यादव उनके गार्जियन समान हैं। उन्हें भी चाहिए की चुनाव जितने में उनकी मदद करें। 

बताते चलें की पूर्णिया में आगामी 26 अप्रैल को मतदान कराये जायेंगे। जिसके लिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने चुनाव लड़ने का अपना दावा किया है। उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया और भाया कांग्रेस कांग्रेस महागठबंधन में शामिल हो गए। चुनाव को लेकर पूर्णिया में पप्पू यादव सक्रिय भी हो गए। पिछले दिनों उन्होंने प्रणाम पूर्णिया कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। 

लेकिन एन वक्त पर जदयू की विधायक बीमा भारती पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गयी और पूर्णिया सीट पर चुनाव लड़ने का उन्होंने दावा कर दिया। जिसके बाद पप्पू यादव का पेंच फंस गया। हालाँकि उन्होंने ट्विट कर कहा की दुनिया छोड़ दूंगा, लेकिन पूर्णिया नहीं छोडूंगा। अब बीमा भारती के दावे के बाद पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा। यह आनेवाला वक्त बताएगा। हालाँकि यह भी बताया जा रहा है की उन्हें मधेपुरा या सुपौल से चुनाव लड़ने की पेशकश की गयी है।   

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Suggested News