लालू परिवार की जमीन जब्त कर अनाथालय-वृद्धाश्रम खुलेगा, जदयू प्रवक्ता ने कहा - 486 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन उनके पास

लालू परिवार की जमीन जब्त कर अनाथालय-वृद्धाश्रम खुलेगा, जदयू

पटना- तेजस्वी यादव के ‘जॉब शो’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने  पूछा कि कि तरुण, धन्नू, दुर्गा और गौरी भारती कौन हैं? नीरज कुमार कहा 2024 में जदयू की सरकार बनने के बाद कि पटना में 43 बीघा जमीन जिसकी कीमत 486 करोड़ रुपये है,  को जब्त कर अनाथालय और वृद्धाश्रम बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लालू यादव का परिवार मौका मिलने पर कहीं से भी पैसे वसूल करते हैं.

 जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी को चैलेंज करते हुए कहा कि 43 बीघा जमीन जो उनके परिवार के नाम है ,उनके पास दस्तावेज हैं और अगर तेजस्वी हिम्मत रखते हैं तो मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं.

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने  कहा कि लोगों को नौकरी देने के एवज में नीतीश कुमार ने किसी से जमीन नहीं ली, न ही पैसा लिया. उन्होंने कहा कि लालू यादव बार-बार संविधान और आरक्षण पर खतरा बताते हैं, लेकिन वास्तव में उनकी परेशानी यह है कि इसी संविधान के तहत उन्हें जेल भेजा गया. 

नीरज कुमार कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि अब परिवार की राजनीति नहीं चलेगी. लालू का पूरा परिवार 420 का आरोपी है. इन सभी का जवाब जनता 2024 में देगी. नीरज ने कहा कि नीतीश को संयुक्त राष्ट्र ने क्लाइमेट लीडर कहा, जबकि तेजस्वी 420 के आरोपी हैं. तेजस्वी की पूरी मंशा नौकरी के नाम पर ली गई 77 बीघा जमीन को बचाने की है. तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह जहां चाहे पंचायत में बहस करने को तैयार हैं कि नीतीश और लालू के शासनकाल में कितनी नौकरियां मिली.