बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-नीतीश के शासन ने बिहार को "लेबर फैक्ट्री" बनाकर रख दिया : अरविन्द सिंह

लालू-नीतीश के शासन ने बिहार को "लेबर फैक्ट्री" बनाकर रख दिया : अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि लालू-नीतीश के शासन ने बिहार को "लेबर फैक्ट्री" बनाकर रख दिया है। बिहार के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में भटकने के लिए विवश हैं। 

उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जातीय जनगणना कराकर यह तो जान गए की बिहार की आबादी 14 करोड़ से अधिक है लेकिन बिहार के युवाओं के लिए 14 लाख रोजगार भी वह नहीं सृजित कर पाए।बिहार की आबादी 14 करोड़ के बराबर ना सही 14 लाख रोजगार भी कम से कम सृजित कर दिए होते तो बिहार के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर ना होना पड़ता।

अरविन्द ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो कुछ सोच ही नहीं रहे हैं। बिहार के लिए सिर्फ़ सरकार बचाने के लिए जोड़ तोड़ में लगे हैं। छठ के लिए बिहार आए मजदूर पूजा खत्म होने के बाद रोजी रोटी के लिए वापस दूसरे राज्यों में लौट रहे हैं। लेकिन नीतीश तेजस्वी अपनी अपनी राजनीतिक स्वार्थ साधने में मस्त है। 

उन्होंने कहा की बिहार की हालत तभी बदलेगी जब बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी और बिहार को सबसे विकसित प्रदेश बनाएगी। ना कोई पलायन करेगा, ना ही कोई घर-बार छोड़ेगा। इंडस्ट्रीज, फैक्ट्री, उद्योग का जमघट बिहार में भाजपा सरकार लगाने का काम करेगी।

Suggested News