बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू प्रसाद ने की बिहार के चारों प्रमुख पार्टियों को प्रदेश अध्यक्ष की राजनैतिक पैदाइश, राजद विधायक ने कह दी बड़ी बात

लालू प्रसाद ने की बिहार के चारों प्रमुख पार्टियों को प्रदेश अध्यक्ष की राजनैतिक पैदाइश, राजद विधायक ने कह दी बड़ी बात

PATNA : बिहार में लालू प्रसाद का राजनीतिक कद इतना बड़ा है कि वह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनसे दंगाई और जुमलाई पार्टी डरती है। आज बिहार के चार प्रमुख पार्टियों के जो प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनकी राजनीतिक पैदाइश लालू प्रसाद ने की है। यह कहना है राजद विधायक भाई वीरेंद्र का। वह भाजपा के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें यह कहा गया था कि लालू प्रसाद पंचायत चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं।

न्यूज4नेशन के साथ बातचीत में भाई वीरेंद्र ने चारों प्रमुख पार्टी  भाजपा, कांग्रेस और राजद का जिक्र करते हुए कहा कि इनके प्रदेश अध्यक्ष को राजनीति में पैदा करने का काम लालू प्रसाद ने किया था। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी लालू प्रसाद के कारण ही मौका मिला। यह लोग अगर लालू प्रसाद के बारे में बोलते हैं, तो यह हास्यास्पद है। लालू प्रसाद वह शख्स है, जो राजनीति कभी कभी ही आता है।

इंडिया को लेकर भाजपा पर किया हमला

भाई इंडिया ने इस दौरान इंडिया का नाम भाजपा किए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में भारत और इंडिया दोनों को मान्यता दी गई है। इसलिए वह संविधान को नहीं बदल सकते हैं। जहां तक भारत नाम करने को लेकर है, यह उनकी छटपटाहट को बताता है। जबसे इंडिया गठबंधन बना है, तब से वह लोग बैचेन हैं। यही कारण है इंडिया का विरोध करे रहे हैं। लेकिन मैं बता दूं कि यह वही भाजपा है, जिसने इंडिया शाइनिंग, खेली इंडिया, मेक इन इंडिया और जीतेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया जैसा नारा दिया था। लेकिन अब उन्हें इंडिया कहना अच्छा नहीं लग रहा है। 

देश से माफी मांगे

भाई वीरेंद्र ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जो आरएसएस के लोग देश की आजादी में अंग्रेजों के लिए मुखबिरी का काम करते थे, वह आज अंग्रेंजों का विरोध कर रहे हैं। संविधान में मिले आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे। उन्हें देश से ऐसा करने के लिए पहले माफी मांगनी होगी।

Suggested News