लालू यादव ने बिहार की जनता को "भकचोन्हर" बनाया और अब भी बनाने का प्रयास कर रहें है : अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि लालू यादव पहले भी बिहार की जनता को "भकचोन्हर" बनाया और अब भी बनाने का प्रयास कर रहें हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी राजद की नीति संस्कृति प्रवृत्ति और मनोवृति सब बिहार के जनता के बारे में "भकचोन्हर" है यह बिहार के जनता को भकचोन्हर समझतें है। लालू प्रसाद यादव ने अपने पूरे शासनकाल में भकचोन्हरीं संस्कृति को स्थापित किया और नौटंकी करके, गरीबों के भावनाओं को जगाकर उसके साथ खिलवाड़ किया। जो भिखारी भीख मांगते थे उनको नहला कर उनके बालों को कटवाए और चरवाहा विद्यालय खुलवाना। इस तरह से गांव गवइं की जो ठेठ भाषा थी उसको बोल कर के लोगों का मनोरंजन करके, बाहबाही लूट करके इन्होंने बिहार के जनता को भकचोन्हर बनाया। उन्होंने अपने परिवार को अमीर बनाने का काम किया और बिहार को कंगाल करके छोड़ दिया। बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ाना और जातीय विभेद फैलाना यह उनकी भकचोन्हरीं संस्कृति का एक नमूना था।

अरविन्द ने कहा है कि चारा घोटाला मे सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब स्वास्थ्य लाभ के लिए बेल पर इलाज कराके दिल्ली से बिहार आए हैं। तो फिर बिहार के जनता को भकचोन्हर  बनाने का पुनः एक बार अपने भाषाई अंदाज में प्रयास किया है। कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास  को भकचोन्हर बोलने का उनका मकसद था की बिहार के जनता को मैसेज देना कि मैं फिर आपको भकचोन्हर बनाने बिहार में आ गया हूं। मैं वहीं लालू यादव हूं जो बिहार की रीति नीति संस्कृति प्रवृति सबको भकचोन्हर बनाया था। जात पात, अगड़ा पिछड़ा, हिंदू मुसलमान, भकचोन्हर, बकलोल, ऐसे शब्दों का प्रयोग करके पुनः बिहार में उप चुनाव में वोट लेने का प्रयास किया है।

अरविन्द सिंह ने कहा की लालू प्रसाद को पता नहीं है कि बिहार अब विकास के रास्ते पर चल चुकी है। यह जात पात से बाहर निकल चुकी है।  यहां के लड़के लडकियां अब शोध करते हैं। यहां के लोग एम्स और हवाई सवारी कर रहे हैं, यहां के लोग अब अपराध नहीं, काम करते हैं। यहां के लोग विकास करते हैं। यहां के लोग मखाना और पान का उद्योग करते हैं। बिहार के दोनों उपचुनाव में भारी पराजय के बाद लालू यादव सब बात समझ जाएंगे। इस उपचुनाव में एनडीए को जीत मिलेगी, एनडीए के विकास कार्यों पर जनता को विश्वास है।अब जीन विकास के लिए निकलता है। उन्होंने कहा की लालू यादव अपने पुराने दिनों को आप भूल जाइए। आपका भी भलाई इसी में है कि विकास के रास्ते पर पर चलिए और उन्माद फैलाना बंद कीजिए लोगों को भकचोन्हर बनाना बंद कीजिए। नहीं तो बिहार के जनता आपको ही भकचोन्हर बना देगा। बिहार में बिहार की जनता आपके दोनों राजकुमारों, और आपकी की सियासी नौटंकी को देखते-देखते ऊब चुकी है।