भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, कहा जमीन विवाद में लेट करनेवाले पदाधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, कहा

PURNEA : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल आज पूर्णिया में कार्यकर्ता सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। जहाँ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए पिछले चार  दिनों में कई अहम फैसले लिए गए हैं। 

मंत्री ने कहा की इसी कड़ी में हल्का कर्मचारी और सीओ का तबादला किया गया है। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार विभाग में सभी काम ऑनलाइन करने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके। जायसवाल ने कहा कि राजस्व सर्वे मानचित्र को स्कैन कर डोर स्टेप डिलीवरी करने का आदेश दे दिया है। राजस्व अभिलेख को डिजिटल करवाना, चकबंदी का काम पूरे बिहार में शुरू करना जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 

NIHER

दिलीप जायसवाल ने कहा की मंत्रालय और मंत्री जबतक ईमानदार नहीं होगा। तबतक पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार को दूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा की चार दिन कार्यालय में बैठकर हमने 37 महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसमें पहला यह है की कई सालों से नगर निगम और नगर परिषद् में तैनात राजस्व कर्मियों को तबादला सुदूर गाँव में करने का आदेश दिया। जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की जड़ में होते हैं। 

Nsmch

वहीँ दिलीप जायसवाल में कहा की पहले लोगों के जमीन के नक़ल लेने के के लिए कार्यलयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब एक पोर्टल तैयार कर लिया गया है। जो अगले दस दिन में काम करने लगेंगे। अब उन्हें कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जायेगा। वहीँ उन्होंने कहा की जमीन विवाद में जो भी पदाधिकारी लेट करेंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट