बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद की सुरक्षा में चूक : पुलिस दबिश के आगे झुका मास्टरमाइंड, ललित झा ने किया सरेंडर, बड़े साजिश का हुआ खुलासा...

संसद की सुरक्षा में चूक : पुलिस दबिश के आगे झुका मास्टरमाइंड, ललित झा ने किया सरेंडर, बड़े साजिश का हुआ खुलासा...

DESK: संसद की सुरक्षा में चूक मामले का मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने खुद को सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें स्पेशल सेल को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार ललित, सागर और मनोरंजन करीब एक साल पहले मैसूर में मिले थे, जहां उन्होंने संसद में घुसने की साजिश रची थी। बाद में इस साजिश में दो और युवक नीलम और अमोल भी शामिल हो गए। 

मालूम हो कि, बुधवार को लोकसभा में जब शून्यकाल चल रहा था, उसी समय सागर शर्मा और मनोरंजन डी दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और उन्होंने 'केन' से पीली गैस उड़ाते हुए नारेबाजी की, हालांकि, सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। लगभग उसी समय संसद भवन के बाहर अमोल शिंदे और नीलम ने केन से लाल और पीले रंग का धुआं फैलाते हुए तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मास्टरमाइंड ललित फरार था। 

जिसके बाद पुलिस ललित झा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। वहीं पुलिस की दबिश के कारण ललित झा ने सरेंडर कर दिया। पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में आतंकवाद निरोधक कानून (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह द्वारा ‘सेंट्रल असेंबली’ के अंदर बम फेंके जाने जैसी घटना को दोहराना चाहते थे पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने स्मोक (धुआं) बम का उपयोग करने के बाद संसद में पर्चे फेंकने की योजना बनाई थी। इसने कहा कि उन्होंने तिरंगे भी खरीदे थे। 

बताया जा रहा कि, चारों लोग सोशल मीडिया से संपर्क में आए थे और फिर फेसबुक पर भगत सिंह ‘फैन पेज’से जुड़े थे। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक, सभी चारों आरोपियों ने दावा किया है कि उन्होंने खुद ही पूरी घटना की साजिश रची और खुद ही उसे अंजाम दे रहे थे। 

वहीं सूत्रों के मुताबिक ललित झा ने पुलिस को बतायाकि, पुलिस द्वारा लगातार दबिश दिए जाने के कारण डर गया था और इसके चलते वह फरार हो गया था, लेकिन अपने दोस्तों के कहने पर दिल्ली आकर उसने सरेंडर कर दिया।’ ललित ने पूछताछ में बताया कि उसे पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी थी। वहीं ललित ने चारों आरोपियों के मोबाइल नष्ट कर दिए हैं। पुलिस को ललित के पास से चारों आरोपी के फोन नहीं मिले।

Suggested News