बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बांका में शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : बांका में शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

BANKA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। खासकर शराब माफिया होली के मद्देनजर शराब की खेप को झारखंड से बिहार लाने  के लिए कई तरह के जुगत अपना रहे हैं। लेकिन पुलिस उनके मंसूबा पर पानी फेर रही है। 

इसी कड़ी में आज सुबह पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव के नेतृत्व में पंजवारा थाना पुलिस को शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के गोड्डा जिला से ट्रैक्टर पर पुआल के आड़ में शराब की बड़ी खेप ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंजवारा में झारखंड सीमा के पास मौजूद उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान झारखंड के गोड्डा से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की पुराने मॉडल की ट्रैक्टर जिस पर पुआल लदा हुआ था। पुआल भी खराब दिख रहा था। जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में ट्रैक्टर के चालक ने बताया कि वह मधेपुरा जा रहा है। 


कड़ाई से पूछताछ पर ट्रैक्टर के चालक ने पुआल के अंदर शराब होने की बात स्वीकारी। जिसके बाद पुआल को हटाकर अंदर जांच करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 60 कार्टन में अगल अलग ब्रांड के  375 मिली मात्रा के कुल 1389 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। मौके से गिरफ्तार ट्रैक्टर के चालक की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के भानपुरा गांव के सिकंदर शर्मा पिता दीपो शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त करते हुए गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्कर को बांका जेल भेज दिया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News