बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे कहाँ की मिली जिम्मेवारी

पटना में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे कहाँ की मिली जिम्मेवारी

PATNA : पटना में पुलिस पदाधिकारियों का स्थानान्तरण और पदस्थापन किया गया है। पु.अ.नि धर्मेन्द्र कुमार को साइबर थाना से हटाकर एनटीपीसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ पु. अ.नि ललित विजय कंकड़बाग थाना से हटाकर अथमलगोला का थानाध्यक्ष, पु. अ.नि अनिल कुमार सिंह को चित्रगुप्त कॉलोनी TOP से थानाध्यक्ष बेलछी बनाया गया है। 

वहीँ पु. अ. नि. राघवेन्द्र नारायण को दीघा थाना से थानाध्यक्ष मरांची, पु. अ. नि प्रहलाद कुमार को शास्त्रीनगर थाना से  ओपी अध्यक्ष पञ्चमहला, पु. अ. नि कुन्ती कुमारी को गांधी मैदान थाना से सलीमपुर थानाध्यक्ष, निधि कुमारी को श्रीकृष्णापुरी थाना से थानाध्यक्ष हाथीदह, पु अ नई राजेश कुमार को पत्रकारनगर थाना से थानाध्यक्ष दनियावां, पु. अ. नि गंगासागर सिंह को मालसलामी थाना से थानाध्यक्ष खुशरूपुर, पु. अ. नि रणविजय कुमार को मसौढ़ी थाना से थानाध्यक्ष रुपसपुर, पु. अ.नि अर्चना कुमारी सिन्हा को गर्दनीबाग थाना से थानाध्यक्ष नेउरा, पु.अ.नि. सोनू कुमार को वाईपास TOP से थानाध्यक्ष दुल्हिनबाज़ार, पुअनि प्रमोद कुमार साह को भदौर से थानाध्यक्ष सिगोड़ी, पु. अ.नि विनोद कुमार को एन.टी.पी.सी. थाना से थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष बिक्रम, पुअनि दुर्गेश कुमार गहलौत को बुद्धा कॉलोनी थाना से थानाध्यक्ष रानी तालाब, पुअनि बलबीर कुमार सिंह को घोसवरी थाना से थानाध्यक्ष जानीपुर बनाया गया है। 

उधर पु. अ.नि. राहूल कुमार को सचिवालय थाना से थानाध्यक्ष पिपलावां, पु. अ. नि शैफउल्ला अंसारी को पत्रकारनगर थाना से थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष खीरी मोड़, पु. अ.नि राजीव रंजन कुमार को दीघा से थानाध्यक्ष कादिरगंज, पु. अ.नि सितू कुमारी को कदमकुंआ से थानाध्यक्ष पुनपुन बनाया गया है। 

जबकि पु. अ. नि राजेश कुमार को फतुहा से थानाध्यक्ष धनरुंआ, पु. अ.नि संजय कुमार को दनियावां थाना से थानाध्यक्ष पियरपुरा, पु. अ. नि साजित अख्तर को फुलवारीशरीफ थाना से थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष घोसवरी और पु.अ.नि जितेन्द्र कुमार को दानापुर थाना से हटाकर सकसोहरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट  

Suggested News