बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में कानून व्यवस्था खत्म : होटल संचालक की चाकू घोंपकर हुई हत्या, एक दिन पहले स्कूल संचालक का हुआ था कत्ल

वैशाली में कानून व्यवस्था खत्म : होटल संचालक की चाकू घोंपकर हुई हत्या, एक दिन पहले स्कूल संचालक का हुआ था कत्ल

HAJIPUR :  वैशाली जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एक दिन पहले ही यहां एक स्कूल संचालक की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर  दी थी। अब यहां एक होटल संचालक की भी बदमाशों द्वारा चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।  मृतक की पहचान 65 वर्षिय विन्देशर साह के रूप में की गई है। हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर वार्ड संख्या 26 की है। घटना को लेकर बताया गया कि मृतक विन्देशर साह घर मे अकेले रहते थे घर पर ही चाय नास्ता का दुकान चलाते थे। उनके दोनों पुत्र पटना में रहते है। बताया गया कि सुबह जब स्थानीय एवं उनके परोस के लोगो ने उन्हें नही देखा तो खोजबीन किया। जब खिड़की से देखा तो बिस्तर पर खून से लतफत पड़े थे।

पेटी बक्सा का ताला टूटा हुआ था 

 हैरत की बात तो यह है कि घर के कमरों का ताला भी टूटा हुआ है और समान भी गायब है। साथ ही पेटी-बक्से भी टूटे हुए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी या लूटपाट के दौरान ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया जा रहा है कि अपराधियों ने हत्या के बाद रूम का ताला बंद कर दिया था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक दिन पहले स्कूल संचालक की हुई हत्या

 बता दें कि वैशाली जिले में एक दिन पहले ही एक स्कूल संचाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि मकान मालिक से किराए को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे हत्या का कारण माना जा रहा था।

Suggested News