बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की नीतीश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष ने किया हमला, कहा बलात्कार और हत्या की घटनाओं से दहल रहा है बिहार

बिहार की नीतीश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष ने किया हमला, कहा बलात्कार और हत्या की घटनाओं से दहल रहा है बिहार

PATNA : नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि हत्या व बलात्कार की अनेक लोकहर्षक घटनाओं से बिहार दहल रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पिकनिक यात्रा में व्यस्त और उनका प्रशासन पस्त बना हुआ है। सिन्हा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में एक घर में घुस कर किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं इसी जिले के बसडीहा में एक युवक की गोली मार की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवारों से मिलने व घटना का जायजा लेने के लिए वे सोमवार, 30 जनवरी, 2023 को गोपालगंज जायेंगे।

सिन्हा ने कहा की कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजर रहा है जब हत्या व बलात्कार की अनेक घटनाएं दर्ज नहीं हो रही हैं। पुलिस आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने के बजाय बालू-दारू से अवैध वसूली में लगी हुई है। राजनीतिक अस्थिरता की वजह से पूरे बिहार में प्रशासनिक अराजकता की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार की गंभीर होती विधि-व्यवस्था की समस्या से नजरें चुरा कर समाधान यात्रा का ढोंग कर रहे हैं। जब उन्हें समस्या की जानकारी ही नहीं है तो फिर वे समाधान किसी चीज का करेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। जंगलराज वालों के साथ मुख्यमंत्री भी सुशासन का राग अलापना भूल चुके हैं। बिहार ‘लॉलेसनेस सिंड्रोम’ में फंस चुका है। बिहार की जनता कराह रही है। छात्र-नौजवान , किसान, मजदूर किसी की चिन्ता सरकार को नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के अगले पड़ाव में कैमूर जा कर केवल पिकनिक नहीं मनाइए, जनता से उसका दुख-दर्द भी पूछ लीजिए। आपने कई वर्षों पहले कैमूर के माँ मुंडेश्वरी मंदिर में रोप वे निर्माण की घोषणा की थी, जिसका निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। कैमुर में अपराध चरम पर है। दिन-दहाड़े अपराधी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले एटीएम में पैसा भर रहे भानु चौबे को गोली मार कर 13 लाख की लूट कर ली गई थी। एक बार उनके पीड़ित परिजनों से भी मिल लीजिएगा।

Suggested News