बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश- तेजस्वी पर लगाया आरोप, कहा बिहारियों के अपमान पर साधी चुप्पी

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश- तेजस्वी पर लगाया आरोप, कहा बिहारियों के अपमान पर साधी चुप्पी

PATNA : भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहार के DNA पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौन क्यों हैं,उन्हें जवाब देना चाहिए। 

सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता से लेकर निचले स्तर के नेता दिन रात प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। फिर सनातन धर्म और बिहारियों को गाली दिलवाते हैं। पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस और गठबंधन के लोगों का गाली वाला अभियान लगातार चल रहा है। बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर कांग्रेस गठबंधन क्या सिद्ध करना चाहती है?

सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र ने सनातन को किस प्रकार बीमारी की संज्ञा देते हुए इसे ख़त्म करने की बात की, पूरा देश इससे अवगत है। अब उनके सांसद सेंथिल  कुमार ने सनातन पर टिप्पणी की है। DMK भी इंडी गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस उन्हें क्यों नहीं रोकती है? सिन्हा ने कहा कि देश में आतंकवाद,संप्रदायवाद,जातिवाद,परिवारवाद और भ्रष्टाचार का जो बीज कांग्रेस ने बोया है उसके महिमा मंडन में इनके सहयोगी भी लग गए हैं। इन लोगों ने  देश और राज्यों में लंबी अवधि तक सरकार चलायी है। फिर भी इनके पास कोई विजन नहीं है। 

सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन समाज को बांटने औऱ देश को कमजोर करने में लगा है। ये सोचते हैं कि 125 करोड़ सनातन के संतानों का अपमान भी करेंगे औऱ उनपर शासन भी करेंगे। ये कैसे सम्भव है। तुष्टिकरण के द्वारा जो ज़हर समाज में ये घोल रहे हैं,इससे देश कमज़ोर हो रहा है। राग तो ये धर्मनिरपेक्षता का अलापते हैं। पर वास्तविक रूप में ये देश विरोधी ताक़तों को आगे बढ़ाने और उनके मार्गदर्शन में लगे हैं। टुकड़ा-टुकड़ा गैंग के लोगों ने तो अब कांग्रेस में अपनी धाक जमा ली है औऱ पार्टी पर कब्जा भी कर लिया है।

Suggested News