बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण पर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, कहा लालू यादव के उकसाने पर सीएम को कर रहे हैं बेइज्जत

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण पर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, कहा लालू यादव के उकसाने पर सीएम को कर रहे हैं बेइज्जत

PATNA : नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने बेगूसराय गोली कांड, पिछडे एवं अल्पसंख्यक क्षेत्रों में होने की बात कही है। सिन्हा ने कहा कि महागंठबंधन की सरकार बनाने के बाद से नीतीश कुमार पूर्णत: जातिवाद की राजनीति मे लग गये हैं और बिहार के विकास को अवरूद्ध कर रहे हैं।


सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय गोली कांड की घटना में अभी तक एक भी अपराधी का नहीं पकडा जाना राज्य मे कानून व्यवस्था की दु:खद स्थिति का पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि पटना मे निजी अस्पताल के मालिक एवं कर्मी को फिरौती के लिये अपहरण किया गया और फिरौती देने के बाद पुलिस द्वारा उसकी बरामदगी की गयी।

 सिन्हा ने कहा की जब मुख्यमंत्री द्वारा जातिवाद की राजनीति की जाने लगी है, तो राज्य  का प्रशासन चरमराना स्वाभाविक है। कृषि मंत्री द्वारा विभाग को चोर कहा जाना और मुख्यमंत्री द्वारा सचिव का प्रशंसा किया जाना दर्शाता है कि मंत्री और मुख्यमंत्री मे समन्वय और आपसी समझ का अभाव है। सिन्हा ने कहा कि कृषि मंत्री  लालू प्रसाद के उकसाने पर मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे है और वह स्थिति पैदा करना चाहते है जिससे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

सिन्हा ने कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के 17 वर्षों के शासन काल पर प्रश्न  चिन्ह खडा कर दिया गया है। इसके बावजूद कृषि मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना यह दर्शाता है कि ये लाचार एवं कमजोर मुख्यमंत्री है।

Suggested News