मुंगेर में हत्या से आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष, नीतीश सरकार पर जमकर किया हमला

MUNGER: बिहार में अपराधिक घटनाएं अपनी चरम पर है। अपराधी दिनदहाड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे है। ताजा मामला मुंगेर जिले का है। जहां बीते दिन भू- माफियाओं द्वारा जंगबहादुर सिंह की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने अब तक उनके कातिलों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। 

दरअसल, मुंगेर जिले के श्यामपुर थाना के धपरी मोड़ पर जमीनी विवाद में विगत दिनों अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था। जिसे लेकर मंगलवार को आक्रोशि परिजनों ने लाश को सड़क पर रख कर सड़क जामकर जमकर बवाल काटा है। ग्रामीणों की मांग थी कि डीएम या एसपी मौके पर पहुंचे। तभी वह शव को रास्ते से हाटाएंगे। वहीं इसी दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने खगड़िया जाने के क्रम में रास्ते में आक्रोशित ग्रामीणों से मिले। परिजनों ने सुबह 8 बजे से ही लाश को रोड पर रख कर जाम किया हुआ था। 

बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष ने मामले का जायजा लेने के साथ-साथ प्रशासन पर कई सवाल उठाएं। साथ ही उन्होंने मुंगेर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर इस घटना के आरोपियों की बिना देर किए हुए गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम पैदल मार्च निकाल कर सदन का घेराव करेंगे।  उन्होंने कहा कि, जब अपराधी और भष्ट्राचारी मिल जाते है तो ऐसे ही अपराधी भष्ट्राचारी का मनोबल बढ़ जाता है। और आज उसी का परिणाम है कि, जिसका जमीन है। उस पर अवैध कब्जा कर लिया जाता है। वहीं उसके माना करने पर उसकी पीटपीट कर हत्या कर दी जाती है।

Nsmch
NIHER

विजय सिन्हा ने कहा कि, प्रशासन समास्या की समाधान करने के बजाए मुंह छुपाएं बैठे हैं। ग्रामीणों की मांग बस इतनी थी कि यहां DM और SP आए हम जाम हटा देंगे। लेकिन हस्तिनापुर के गुलाम की अपराधियों द्वारा साठगाठ रहने के कारण प्रशासन ने इनकी मांग को नहीं माना। बताते चलें कि, विजय सिन्हा खगड़िया से मुंगेर जाने के दौरान घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ न्याय के लिए धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह गूंगी बहरी सरकार है, मुखिया जी नीतीश कुमार हैं।