सूबे से सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में भारी मात्रा में पकड़ा गया शराब, कर्मी को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
PATNA : सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में जाम छलकाने का पूरा इंतजाम था। जहां बिहार मद्य निषेध विभाग की पटना टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के शराबबंदी को चकना चूर करने में स्वास्थ्य विभाग की कुछ कर्मियों ने बहुत ही शातिराना ढंग से pmch के पोस्टमॉर्टम विभाग के एक्सरे रूम में कर रखा था। जिसकी भनक न तो पीएमसीएच प्रशासन को थी। न ही विभाग को। जहां वर्तमान समय में बेसरा सैंपल बोतलों को रखा जाता है। उसी रूम में शराब के कार्टन को छिपाकर रखा गया था।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
दरअसल ये पूरी करवाई गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की पटना टीम के द्वारा की गई है। सूत्रों के मुताबिक पीने के साथ साथ ये कर्मी यहीं से शराब की सप्लाई भी किया करते थे। ये कारोबार बहुत दिनों से सबसे सुरक्षित स्थान पीएमसीएच में हीं चल रहा था।
दो फरार एक सफाई कर्मी गिरफ्तार
बताते चलें कि इस छापेमारी के बाद पोस्टमॉर्टम विभाग से एक प्रीतम राम नामक युवक को पकड़ा गया है। जबकि दो अन्य भईया राम, साहेब राम फरार बतलाए जा रहे हैं। ये तीनों पोस्टमॉर्टम विभाग में सफाई कर्मी के तौर पर बहाल किए गए थे। वहीं इन लोगों के द्वारा ही पोस्टमॉर्टम रूम में चीड़ फाड़ का काम भी किए जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी इनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। लेकिन पीएमसीएच प्रशासन शिकायतों के बाद भी इनलोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीएमसीएच प्रशासन ने साधी चुप्पी
सूत्रों ने बताया कि इस अवैध शराब के कारोबार की जानकारी कई pmch में कार्यरत डॉक्टरों को भी थी। लेकिन वो सबकुछ जानते हुए मूकदर्शक बने रहते थे।बहरहाल पोस्टमॉर्टम विभाग के HOD और पीएमसीएच के अधीक्षक ने इस कार्रवाई के बाद चुप्पी साध ली है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट