News4nation desk : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस के युवक द्वारा ही रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इस बावत थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बिरनीप्रखंड के बलिया पंचायत स्थित एक गांव की नाबालिग को स्कूल के कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िता के पिता के अनुसार शनिवार शाम सात बजे उसकी पुत्री घर से शौच के लिए गई थी। रातभर उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के ही गेनी मुहम्मद ने बताया कि उसकी पुत्री स्कूल में है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना बिरनी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ बच्ची को बरामद किया। पीड़िता ने बताया कि गांव के ऐनुल अंसारी व उनके साथ दो अन्य लोग थे। सभी ने जबरन पकड़ लिया। मुंह पर कपड़ा बांध कर्बलाटांड़ ले गए। वहां पर ऐनुल अंसारी ने दुष्कर्म किया। उसके बाद स्कूल के कमरे में रातभर ऐनुल ने दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई थी।
इस बावत थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।