Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, बिहार में इतने चरणों में हो सकता है चुनाव, तैयारी पूरी

PATNA: लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग कल यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। बताया जा रहा है कि आयोग कल दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिसका प्रसारण चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस प्रे कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी देगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्प्रेंस में ईसी शेड्यूल के तहत बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कब, कितने चरणों में होंगे और उनके लिए क्या बंदोबस्त किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद चुनावी आचार संहिता अमल में आ जाएगी और उसकी वजह से सरकार कोई भी नए नीति या फिर फैसले की घोषणा नहीं कर सकेगी।
बता दें कि, कल दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई के बीच छह से सात चरण में आयोजित हो सकता है। वहीं चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार सहिता भी लागू हो जाएगा। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार के सामने इंडिया गठबंधन है।
मालूम हो कि पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन का निर्माण किया है। इंडिया गठबंधन कई बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उखाड़ फेंकने का दावा भी कर चुकी है। वहीं मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। जबकि नई लोकसभा का गठन इसके पहले होना होगा।