बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन को अब राजद ने दिया झटका,13 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन से किया अलग

महागठबंधन को अब राजद ने दिया झटका,13 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन से किया अलग

PATNA: बड़ी खबर महागठबंधन खेमे से निकल कर सामने आ रही है।राजद ने भी उपेन्द्र कुशवाहा समेत महागठबंधन नेताओं को बड़ा झटका दिया है। आरजेडी आगामी 13 नवंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन में शामिल नहीं होगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि अभी राजद के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन चुनाव में लगे हुए हैं।लिहाजा हमारी पार्टी उतनी मजबूती से महागठबंधन के धरना में शिरकत नहीं करेगी।हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन से पूरी तरह से अलग हो रही है।

हालांकि राजद नेता धरना से पूर्णरूपेण अलग होने की बात नहीं कह रहे।राजद नेता आंदोलन में शामिल नहीं होने की वजह संगठन चुनाव को बता रहे हैं।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि राजद महागठबंधन के धरना से अलग नहीं हुई है।अभी पार्टी का संगठन चुनाव चल रहा है।इसमें सारे लोग व्यस्त हैं।लिहाजा हमलोग पूरी मजबूती से धरना में शामिल नहीं होंगे.


बता दें कि केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन ने 13 नवंबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।उपेन्द्र कुशवाहा इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।आरएलएसपी सुप्रीमो की अगुआई में तीन दिन पहले आंदोलन की तारीख की घोषणा हुई थी।तब कहा गया था कि महागठबंधन के सभी दल इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।लेकिन राजद ने संगठन चुनाव का बहाना बनाकर धरना में शामिल होने से अपरोक्ष तौर पर इंकार कर दिया है।वहीं जीतनराम मांझी भी धरना में शामिल होने से पहले हीं इंकार कर चुके हैं।




Suggested News