बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ व्रत के लिए महेन्द्रू घाट नहीं जा सकेंगे व्रती, प्रशासन ने जाने पर लगाई रोक, जानें क्या है दूसरा विकल्प

छठ व्रत के लिए महेन्द्रू घाट नहीं जा सकेंगे व्रती, प्रशासन ने जाने पर लगाई रोक, जानें क्या है दूसरा विकल्प

PATNA : छठ पर्व की तैयारी में लगे व्रतियों के लिए जिला प्रशासन लगातार घाटों की व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश में जुटी है। इसी बीच जिला प्रशासन ने पटना के प्रमुख घाटों में शामिल महेंद्रू घाट पर पूजा करने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि घाट का एक बड़ा हिस्सा अब भी पूरी तरह से दलदली बना हुआ है, जिसे पार कर पाना मुश्किल है। ऐसे में इस घाट को प्रशासन ने खतरनाक घाट घोषित कर दिया है। अब इस घाट पर आनेवाले व्रतियों को बांस घाट के रास्ते का इस्तेमाल कर आना होगा।

बताया गया कि महेंद्रू घाट पर सुबह से ही दो पीपा पुल बनाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन जमीन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि यहां बांस गाड़ना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं गंगा नदी का पानी देर के कम होने के कारण एक बड़ा हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया है। बताया गया कि जिला प्रशासन ने इस घाट को सुधारने की भरसक कोशिश की,लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। अब घाट को खतरनाक घोषित कर दिया गया है। 

बता दें कि चार दिवसीय छठ व्रत आज से शुरू हो गया है। जिसमें आज घाटों पर व्रती नहाय खाय के लिए बड़ी संख्या में जुटे हैं। बुधवार को अस्ताचल सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 



Suggested News