महिला के पति काे पांच लोगों ने पकड़ा फिर उसके सामने ही पत्नी के साथ 17 लोगों ने किया बारी-बारी से दुष्कर्म

डेस्क... झारखंड में एक दुष्कर्म का ऐसा घिनौना मामला सामने आया है, जिसने मानवता के सभी पैमाने को ही खत्म कर दिया। एक पति को पांच लोगों ने पकड़ रखा था और उसके आंख के सामने ही पत्नी के साथ बारी-बारी से 17 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना दुमका जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में घटित हुआ है। घटना क
बताया जाता है कि पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला मंगलवार की देर रात उस समय का है जब महिला मेला देखकर लौट रही थी। संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इससे पहले डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मुफस्सिल थाना पहुंचे कर घटना के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मामले की त्वरित जांच पड़ताल कर संलिप्त आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला ने की एक आरोपी की पहचान
उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में घटना में 17 आरोपियों के संलिप्त होने की बात बताई है, जिसमें से एक आरोपी को वो पहचानती है, जो उसी के गांव का रहने वाला बताया जाता है।
पीड़िता के पति को पांच आरोपियों ने पकड़ लिया था
पीड़िता के पति ने बताया कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। जहां वो अपनी पत्नी के साथ खरीददारी करने गया था। खरीददारी कर करीब 8 बजे बाजार से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे। उनमें से पांच लड़कों ने उसे पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गए। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।