बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला ने सौतेले बेटों पर लगाया था गोली मारने का आरोप, सच्चाई जानकार हैरान रह गई पुलिस

महिला ने सौतेले बेटों पर लगाया था गोली मारने का आरोप, सच्चाई जानकार हैरान रह गई पुलिस

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 16 में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शुक्रवार की देर रात एक महिला को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी. इस मामले में महिला ने अपने दोनों सौतेले बेटों को आरोपी बनाया था. लेकिन पुलिस के गहन अनुसंधान में मामले ने एक अलग ही नया मोड़ ले लिया. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की मोहनिया थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी मनीष तिवारी का महिला मोगली तातर से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जानकारी के मुताबिक मनीष तिवारी की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी. जिसका विरोध मनीष की प्रेमिका मोगली तातर कर रही थी. 

इसी बात को लेकर शुक्रवार की देर शाम दोनों में विवाद हुआ और मनीष तिवारी ने अपनी प्रेमिका यानी मोगली तातर को गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपित ने हीं शोर-शराबा किया और स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रेमिका को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना पर जब अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पुलिस पहुंची और घायल महिला का बयान लिया तो महिला ने अपने बयान में जमीन के मामले का विवाद बताते हुए अपने दोनों सौतेले बेटों को ही गोली मारने का आरोपी बताया. 

गिरफ्तार आरोपी मनीष तिवारी और अंकुश तिवारी ने बताया कि महिला से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग था.  उसकी शादी तय हो गई थी. लेकिन महिला के द्वारा विरोध किया जा रहा था. जिस मामले को लेकर उसने गोली मारी थी और फिर महिला के साथ मिलकर उसके सौतेले बेटों का फंसाने का प्लान भी बनाया था. 

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर दोनों सौतेले बेटों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन दोनों ने इस मामले में अपने आप को निर्दोष बताया था. जब मोबाइल के डिटेल और वैज्ञानिक अनुसंधान से जांच किया गया तो महिला का पहले से ही मनीष तिवारी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. जिस मामले को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मनीष ने महिला को गोली मार दी. इसके बाद  बचने के लिए उसे इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया. लेकिन मुख्य आरोपित मनीष तिवारी को गिरफ्तार करते हुए निर्दोष पाए गए उसके सौतेले बेटों को छोड़ दिया गया. 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News