बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सबसे बड़े सोना लूटेरा हनी राज हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार ! एसटीएफ की टीम ने जयपुर से दबोचा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिहार के सबसे बड़े सोना लूटेरा हनी राज हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार ! एसटीएफ की टीम ने जयपुर से दबोचा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

VAISHALI: बिहार के सबसे बड़े सोना लूट कांड के मुख्य आरोपी को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार आरोपी हनी राज के हत्या का मुख्य आरोपी चंचल कुमार साह को उसके साथी रुदल राय के साथ पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार की है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी जयपुर से की है, हालांकि, अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

बता दें कि, पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है। गौरतलब हो कि, 11 सितंंबर को रात के करीब 9.45 बजे 6 कि संख्या में अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हनी राज को मौत के घाट उतारा दिया था। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। हत्या का कारण  2019 में हाजीपुर में हुआ सबसे बड़े सोना लुट के बाद सोना के पैसों के बटरा को लेकर हत्या हुई थी। हनी राज की अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। इससे पहले भी एक अपराधी की हत्या जेल में कर दिया गया था।

वहीं कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस पुरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुरे मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को हथियार गोली के साथ बरामद किया था। गिरफ्तार अपराधी का नाम अशोक कुमार, विजय कुमार, इंन्द्रजीत कुमार है। अपराधी के पास देसी पिस्तौल 2 जिन्दा कारतूस 240 घटना में प्रयुक्त किए गए 2 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया था। हत्या करने में और भी एक अपराधी शामिल था। जिसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर रही थी। 

वहीं जानकारी अनुसार पुलिस ने उस फरार मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे एसटीएफ की टीम बिहार लेकर आ रही है। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है। हालांकि, गिरफ्तारी की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Suggested News