बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जे पी नड्डा पर पथराव के बाद नहीं थम रहा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, ममता बनर्जी की किया पुतला दहन

जे पी नड्डा पर पथराव के बाद नहीं थम रहा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, ममता बनर्जी की किया पुतला दहन

SASARAM : आज सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका. भाजपा नेता और पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. 

पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने बताया कि आज पूरे देश को ममता बनर्जी को 'ममता दीदी' कहने में शर्म आ रही है. क्योंकि उनकी सरकार में विपक्षी पार्टियों का मान-मर्दन हो रहा है. यहां तक की जिनका विचार तृणमूल कांग्रेस से नहीं मिलती है, ममता सरकार उसका दमन कर रही है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले की निंदा की. 

बताते चलें की दो दिन पूर्व कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया था. इस मामले को लेकर अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 


Suggested News