बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ममता के मंत्री ने राष्ट्रपति पर की अभद्र टिप्प्णी, CM नीतीश बोले- यह तो बहुत गलत बात है, कोई कैसे बोल सकता है ?

 ममता के मंत्री ने राष्ट्रपति पर की अभद्र टिप्प्णी, CM नीतीश बोले- यह तो बहुत गलत बात है, कोई कैसे बोल सकता है ?

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि ने अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद बंगला सरकार के मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की है। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? ममला के मंत्री की इस अभद्र टिप्पणी पर बिहार के मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया है। 

राष्ट्रपति पर बोलना काफी गलत बात-नीतीश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस पर गहरी आपत्ति जताई। दरअसल, सीएम नीतीश से पूछा गया था कि राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू पर ममता बनर्जी के मंत्री ने असदीय शब्दों का प्रयोग किया. ममता बनर्जी के मंत्री पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह गलत बात है. उन्होंने पूछा कि कौन कहा है ? राष्ट्रपति जी पर कुछ बोलना तो उचित नहीं है. देश में कोई राष्ट्रपति बनेंगे, उन पर कुछ बोलना.... यह आश्चर्य की बात है. कैसे कोई बोल सकता है? हमको नहीं पता है, यह तो बहुत गलत बात है.

नेहरू पार्क का किया उद्घाटन 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेली रोड पर अआवस्थित नवनिर्मित नेहरू पार्क का उद्घाटन कर रहे थे।  इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू जी प्रतिमा जो पहले रेलवे स्टेशन के पास थी उसे अब यहां स्थापित किया गया है। 


Suggested News