बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

KHAGARIA NEWS : मामूली विवाद को लेकर चाचा भतीजे के बीच हुई गोलीबारी, दोनों की हुई मौत

KHAGARIA NEWS : मामूली विवाद को लेकर चाचा भतीजे के बीच हुई गोलीबारी, दोनों की हुई मौत

KHAGARIA : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में चाचा और भतीजा के बीच गोली बारी हुई. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाठा में घर है. 

वहीं पर एक कोठली के लिए राजा यादव और विपिन यादव के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच गोलीबारी होने लगी. वहीँ घटना में चाचा भतीजा की मौत हो गयी. मृतक के पिता की माने तो पहले हाथापाई हुआ. उसके बाद विपिन यादव ने राजा यादव को एक गोली मारी. उसके बाद राजा यादव ने फिर विपिन यादव को गोली मारकर एक दूसरे की हत्या कर दी.  


घटना मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौता गाँव के कालीस्थान वार्ड नं - 7 की बताई जा रही है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News