बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनोज झा पर भड़के BJP विधायक, बोले - मेरे सामने बोलते तो मुंह तोड़ देता, कहा- ठाकुर न होते तो भारत मूलिस्तान बन जाता

 मनोज झा पर भड़के BJP विधायक, बोले - मेरे सामने बोलते तो मुंह तोड़ देता, कहा- ठाकुर न होते तो भारत मूलिस्तान बन जाता

PATNA : ठाकुरों को लेकर राजद सांसद मनोज झा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार की सियासत को नया मुद्दा मिल गया है। जिसमें सबसे पहले राजद के ही विधायक व आनंद मोहन के बड़े बेटे चेतन आनंद ने मनोज झा को बड़ी नसीहत डे डाली। वहीं अब इस जुबानी जंग में एक और ठाकुर नेता भी कूद गए हैं। भाजपा के विधायक नीरज बबलू ने मनोज झा के बयान को ठाकुर विरोधी बताया है। साथ ही नीरज बबलू ने कहा कि कि ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुलिस्तान होता।

मुंह तोड़ने की दी चेतावनी

मनोज झा के विवादित बयान पर बिहार के पूर्व मंत्री यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने कहा कि अगर मनोज झा ने मेरे सामने इस तरह की बात कही होती तो मैं उनका मुंह तोड़ देता। ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। नीरज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज झा ने राजद के कहने पर ऐसा बयान दिया है। वह ये क्यों नहीं कहते कि अंदर के रावण मारो।

चेतन आनंद ने कहा - नहीं करेंगे बर्दाश्त

नीरज बबलू से पहले राजद विधायक ने भी मनोज झा के इस बयान का विरोध जताया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि "हम"ठाकुर"हैं! सबको साथ लेकर चलते हैं! समाजवाद में किसी एक जाती को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नही!जब हम दूसरों के बारे में गलत नही सुन सकते तो अपने(ठाकुरों)पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे"

बता दें कि राजद सांसद मनोज झा की ओर से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के दौरान सुनाई गई एक कविता को लेकर यह पूरा विवाद उठा है। इस कविता में उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया है।


Suggested News