बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लगाया आरोप, कहा सुशांत के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लगाया आरोप, कहा सुशांत के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

BETTIAH : आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब कुछ घंटे ही शेष बचे है. इसके मद्देनजर नेताओं का दौरा तेज हो गया है. इसी कड़ी में भोजपुरी के सिनेस्टार मनोज तिवारी और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने बगहा के पतिलार में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. 

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर सुशांत सिंह के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाते हुए पापी और भ्रष्टाचारी बताया. चुनावी सभा में मनोज तिवारी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी मौजूद रहे. 

मनोज तिवारी ने अपने भोजपुरी संबोधन में बिहार में फिर से एनडीए की  पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का आह्वान किया. वही राधामोहन  सिंह ने कहा कि गांधी ने जो सपना देखा था. उसे नरेंद्र मोदी ने पूरा करते हुए देश को कांग्रेस मुक्त बना दिया है. 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय ने कहा कि बगहा से एक जमीनी कार्यकर्ता राम सिंह को टिकट देकर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने लोगों से राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.  

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News