बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर का मंत्रः पकौड़ा बेचकर बनें अरबपति, नौकरी कर 'अरबपति' बनने की लालसा भिजवा देगी जेल

बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर का मंत्रः पकौड़ा बेचकर बनें अरबपति, नौकरी कर 'अरबपति' बनने की लालसा भिजवा देगी जेल

PATNA: बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने अरबपति बनने का मंत्र दिया है। बिहार के डीजी अरविंद पांडेय ने बताया है कि कैसे एक आदमी अपने जीवन में अरबपति बन सकता है। उन्होंने कहा है कि आप सरकारी या निजी नौकरी कर अरबपति नहीं बन सकते। सरकारी सेवा में रहने के दौरान आपने भ्रष्टाचार किया तो एक न एक दिन पकड़ा जाना है। अगर नहीं भी पकड़े गये तो जीवन भर भय के साये में जीना पड़ेगा। आप हमेशा इस भय से भयाक्रांत रहेंगे कि अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की जानकारी निगरानी-सीबीआई-ईडी को तो नहीं लग गई? कहा जाता है कि भय से अधिक कष्ट कुछ भी नहीं। ऐसे में पकौड़ा बेच कर आप अरबपति बन सकते हैं। 

भ्रष्ट इंजीनियर का दिया हवाला

बिहार के डीजी सह सिविल डिफेंस आयुक्त अरविंद पांडेय ने एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि भ्रष्टाचार करने वालों की क्या स्थिति होती है। उन्होंने कई उदाहरण के माध्यम से बताने की कोशिश की है कि अगर आप रिश्वतकोरी में लिप्त हैं तो एक न एक दिन जेल जाना तय है। अवैध संपत्ति को छुपाने में आप परेशान रहेंगे। आपको हमेशा डर बना रहेगा कि कहीं हमारे पीछे जांच एजेंसी तो नहीं लगी हुई है? इन तमाम भय से जीवन भर आप परेशान रहेंगे। ऐसे में आप निजी व्यवसाय कर करोड़पति-अरबपति बन सकते हैं। वे बताते हैं कि पटना में ही आर्थिक अपराध इकाई ने एक कार्यपालक अभियंता के यहां छापेमारी की तो कई करोड़ रू की सपंत्ति मिली. इसी तरह से एक दूसरे अभियंता के यहां छापेमारी हुई. वे कहीं आ रहे थे तो इसी दौरान छापेमारी हुई तो उनके पास से 49 लाख रू मिले. वे सवाल पूछते हैं कि क्या आपने एक साथ पचास लाख कैश देखा है? हमने तो नहीं देखा. हमने तो पांच लाख भी एक साथ नहीं देखा। ....ये सारे लोग अरबपति बनने की योजना बना रहे थे। अरबपति बनना अच्छी बात है। जितने अरबपति होंगे उस देश का उतना ही विकास होगा.लेकिन इस तरह के इंजीनियर भ्रष्टाचार से अरबपति बनने की कोशिश में थे।

अरबपति बनने की इच्छा है तो नौकरी न करें,वरना जेल जाना तय

आगे कहते हैं कि सवाल है कि अरबपति कैसे बना जाये। एक बात जाने लें, अगर आप सरकारी सेवा या निजी सेवा में हैं तो एक निर्धारित वेतन मिलता है। मैं सरकारी सेवा में हूं, इसके बदले में मुझे सरकार वेतन देती है। निजी सेवा वालों को भी एक नियत वेतन मिलता है। ऐसे में अरबपति बनना संभव नहीं। अरबपति बनने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। अगर करेंगे तो ऐसा ही होगा जैसे इंजीनियर व अन्य अधिकारियों का हुआ है। आदमी की प्रवृति होती है कि बहुत संपत्ति बना लें, अगर यह प्रवृति रही तो इंजीनियर वाला हाल होगा। बहुत इंजीनियर व अफसर इमानदार भी हैं. इंजीनियर टेंडर में पैसे मारते है. यही लालसा आदमी को गर्त में ले जाता है। अरविंद पांडेय ने बताया है कि अरबपति या करोड़ पति वही बन सकता है जो निजी व्यवसाय कर सकता है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने छोटे स्तर पर उद्योग शुरू किया और वह करोड़पति हो गया. आप फ्लिपकार्ट को ले लीजिए, आज कितनी बड़ी कंपनी बन गई।अगर अरबपति बनने की इच्छा है तो नौकरी न करें । अगर करेंगे तो अन्य लोग जो गिरफ्तार हुए हैं वही गति होगी। अगर सरकारी कर्मी 100-50 करोड कमा तो लिया पर वो पैसा कहां रखेगा, अपने पास रख नहीं सकते हैं, पत्नी के नाम पर रख नहीं सकते, ऐसे में  सुरक्षित रखने के लिए दूसरे को पैसा दीजिएगा। 

जीवन में भय से बड़ा कष्ट कुछ भी नहीं 

उन्होंने पशुपालन घोटाले के प्रमुख अभियुक्त एस.बी सिन्हा का उदाहरण दिया। कहा कि एस.बी. सिन्हा ने भ्रष्टाचार कर कमाये पैसे को दूसरे या रिश्तेदारों को रखने को दिया था . लेकिन सब लोग मिलकर खा गये। भ्रष्टाचार करने वालों की यही दुर्गति होती है। बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जो भ्रष्टाचार में गिरफ्तार होने के बाद खिलखिलाकर हंसते हैं। राजस्थान में एक महिला अधिकारी जो नगर विकास से जुड़ी थी वो गिरफ्तार हुई तो हंस रही थी। फोटो वायरल हुआ था। मुस्कुराते हुए वो जेल गई थी। महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तार हुए थे ,हंस रहे थे। सरकारी सेवा में हैं तो और गिरफ्तार होते हैं हंसते हुए जेल जाएं। तनाव नहीं बढ़ेगा, रोना नहीं है. अगर आप भ्रष्टाचार करते हैं तो तय है कि जेल जाना है। अगर नहीं पकड़े जाते हैं तो पकड़े जाने के भय में 24 घंटा जीना है। मन में लगेगा कि हमने जिसको पैसा दिया है वो लेकर भाग तो नहीं जायेगा, लगेगा कि कोई जाकर सीबीआई-ईडी को बता तो नहीं देगा?  क्या आप इस भय में जीने के लिए तैयार हैं? इसी भय से बड़ा कष्ट जीवन में दूसरा कोई नहीं है। अगर तनाव में नहीं जीना है तो भ्रष्टाचार की तरफ देखना भी नहीं है।

अरबपति बनने का मंत्र

वरिष्ठ आईपीएस अफसर ने अरबपति बनने का एक मंत्र दिया है। कहा कि आप पकौड़ा बेंचकर, पकौड़े की दूकान की चेन बनाकर अरबपति बन सकते हैं। आप केएफसी को देखिए. यह चिकेन पकौड़ा की दुकान है। इस दुकान को देखिए। इसमें भाग्य भी है, हर कोई अरबपति तो बन नहीं सकता। आप कुछ उद्योगपतियों के बारे में जानें-पढ़ें। वे लोग कैसे छोटे स्तर से शुरू कर आज करोड़पति-अरबपति हैं। 

Suggested News