बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से कई घर जलकर हुए राख, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

बेगूसराय में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से कई घर जलकर हुए राख, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

BEGUSARAI  : बेगूसराय में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से कई घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गया है। यह पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की बताई जा रही है। गांव के स्थानीय लोग के द्वारा इस घटना की जानकारी तुरंत थाने को दी गई। वहीं दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। 

इस बीच स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से आग बुझाया जा रहा था। वहीं थाना भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आपको बुझाने में जुट गई। तभी आग लगने के आधे घंटे बाद दमकल की दो गाड़ी पहुंची। वह भी दोनो गाड़ी फ्लॉप निकल गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। 

इस बीच सूचना मिलते ही मौके पर नगर निगम मेयर के पूर्व प्रत्याशी अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और दोबारा दमकल  विभाग को सूचित कर दमकल गाड़ी को मंगवाया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News