बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को लेकर JDU एमएलसी संजय सिंह व छोटू सिंह समेत कई नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 22 जनवरी को CM नीतीश कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को लेकर JDU एमएलसी संजय सिंह व छोटू सिंह समेत कई नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 22 जनवरी को CM नीतीश कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

पटना. जदयू विधान पार्षद संजय सिंह के सरकारी आवास पर राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह सह राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें संजय सिंह, जदयू नेता छोटू सिंह और बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह समेत कई नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस समारोह का उद्धाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में हुए शामिल

इस प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह, एमएलसी महेश्वर सिंह, एमएलसी विजय सिंह, एमएलसी संजीव श्याम सिंह, एमएलसी संजीव सिंह, एमएलसी रिंकू सिंह, रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, पूर्व एमएलसी बिनोद सिंह, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रदेश सचिव डॉ. निशा सिंह, प्रदेश महासचिव नंद किशोर सिंह, अभय सिंह, दीपक सिंह, मोनी सिंह और धीरज सिंह राठौड़ शामिल हुए।

महाराणा प्रताप सिंह उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने मुगल बादशहा अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। उनका जन्म वर्तमान राजस्थान के कुम्भलगढ़ में महाराणा उदयसिंह एवं माता रानी जयवन्ताबाई के घर 1540 में हुआ था।

Suggested News