BIHAR NEWS : शादी की पहली सालगिरह पर विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

KHAGARIA : जिले के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके के उत्तरी हाजीपुर मौहल्ले से आज एक मनहूस खबर सामने आईं है। जहां एक विवाहिता के शादी की आज पहली सालगिरह थी। लेकिन महिला अपने पति के साथ जीवन बीतने के बजाय मौत को गले लगाना पसंद की। 

गर्भवती शबनम कुमारी का उसके घर से आज शव बरामद हुआ है। गले में फंदा लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है की गले में फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है।

Nsmch
NIHER

हालांकि विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है की दहेज के लिए पति मारपीट करता था। हालांकि पुलिस आरोपी पति राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुछताछ की गयी है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट