छपरा में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

CHHAPRA:  राज्य में अकसर विवाहिता की संदिगंध हालात में मौत की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला छपरा का है। जहां एक विवाहिता की शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, सारण जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस संबंध में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव का है। मृतक महिला की पहचान चंचलिया गांव निवासी रेनू देवी के रूप में हुई है।

बता दें  कि, घटना के संबंध में मृतका रेनू देवी के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा महिला के साथ आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर पूर्व में भी पंचायत एवं समझौता किया गया था। शुक्रवार शाम को रेनू के बच्चों द्वारा गंदे पैर लेकर ससुर रुपन साहनी के बैंड पर चढ़ जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसे लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा रेनु से मारपीट भी की गई। वहीं बढ़ते विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फोन पर समझौता कर सुलह की गई। 

Nsmch

वहीं शनिवार को पड़ोसियों द्वारा मायके वालों को रेनू की मौत की सुचना दी गई। जिसके बाद चंचलिया गांव पहुंचने पर घर के आंगन से शव बरामद हुआ एवं गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। घटना की सुचना मिलने पर तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा एवं मायके वालों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।