बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने सास और देवर को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने सास और देवर को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़ेया गाँव मे संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृत महिला की पहचान किशोर सिंह की पत्नी चंदा देवी के रुप मे की गई है।

इस संदर्भ में बताया जाता है की थावे थाना क्षेत्र के बेदु टोला गांव निवासी बलिराम सिंह ने अपनी 26 वर्षीय बेटी चांदनी की शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व बरौली थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़ेयां गांव निवासी स्व लक्ष्मण सिंह के बेटा किशोर सिंह के साथ किया था। शादी के बाद उसने एक बेटा को जन्म दिया था। जिसकी उम्र करीब एक वर्ष है। मृतका के मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया की शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। पांच दिन पहले उसकी तबियत खराब हुआ था। डॉक्टर ने उसे रेस्ट करने की सलाह दिया था। बावजूद उससे काम करवाया जाता था। पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता है। 

मृतका के परिजनो ने बताया की काम करने को लेकर काफी दबाव दिया जाता था। जिसको लेकर विवाद हुआ और सास, देयादीन, भसूर और देवर द्वारा आज गला दबाकर हत्या कर फांसी के फंदे लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किया गया था। सूचना मिलने के बाद हम लोग पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके भसुर को गिरफ्तार किया है। जबकि देवर सास देयादिन फरार हो गए थे। बाद में देवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस की माने तो महिला की शव घर के अंदर उसके पलंग पर पाया गया। उसके गले मे जख्म का निशान भी पाया गया है। थानाध्यक्ष जयहिन्द यादव ने बताया की महिला की मौत की सूचना मिलते ही गस्ती कर रही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची व महिला के शव  को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रथमदृश्या मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस हत्या या आत्माहत्या दोनों बिन्दुओं पर  जाँच कर रही है। दोषियों कों बक्सा नहीं जायेगा, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई करेगी।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Editor's Picks