बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में दो दर्जन घरों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख

बांका में दो दर्जन घरों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख

BANKA : जिले में आज भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। रजौन थाना क्षेत्र के चीलकावर गाँव मै भीषण आग लगने से 24 घर जल कर राख हो गए। इस घटना में 24 घरों के करीब 15-20 लाख की संपत्ति जलने का आकलन लगाया जा रहा है। देखते-देखते फुस के एक घर से 24 घरों में भीषण आग लग गई। आग लगते के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हालाँकि इसकी अधिकारी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है की आग कैसे लगी है। घटना की सूचना पर रजौन की पुलिस मौके पर पहुंची दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

मिली जानकारी के मुताबिक रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर निवासी भिखारी यादव, मुनीलाल यादव, पवन यादव, हंसराज कुमार, गुनसागर यादव, विनोद यादव, संतोष कुमार, बिट्टू पोद्दार, विनोद पोद्दार, फंटूश पोद्दार, गोपाल पोद्दार, सुखविंदर पोद्दार, सुभाष पोद्दार, भिखारी पोद्दार, राज कुमार पोद्दार, सिकंदर पोद्दार, मैनेजर पोद्दार, मंटू पोद्दार,सुदामा देवी,गौतम पोद्दार,शंभू मंडल,रामविलास मंडल दिलीप यादव,महेश शाह का घर भीषण आग में जलकर राख हो गया है। 24 घरों के परिवार बेघर हो गए हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News