बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म 'सुपर 30' आज जापान में होगी रिलीज, तीन साल पहले भारत में हुई थी रिलीज

गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म 'सुपर 30' आज जापान में होगी रिलीज, तीन साल पहले भारत में हुई थी रिलीज

पटना. सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म आज जापान के थिएटर में रिलीज होगी। इसके लिए आनंद कुमार को वहां आमंत्रित किया गया है। आनंद कुमार के जीवन पर आधारित 'सुपर 30' बायोपिक फिल्म बनी है, भारत में 12 जुलाई 2019 को रिलीज की गई थी। अब इस फिल्म का प्रीमियर शोर जापान में हो रहा है।

यह फिल्म आनंद कुमार के जीवन, संघर्ष और सुपर 30 नामक शैक्षणिक संस्थान के निर्माण पर आधारित है। इस फिल्म को भारत के आठ राज्यों में कर मुक्त कर दिया गया था। इस दौरान जापानी टीवी चैनल एनएचके की डॉक्यूमेंट्री में इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। सबसे पहले 2009 में जापानी एनएचके चैनल को पटना में सुपर-30 को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाया था। जापानी ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फुजिवारा ने डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए क्रू के साथ पटना का दौरा किया था।

फिल्म "सुपर 30" भारत में तीन साल पहले 12 जुलाई सान 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाई है। ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन के लिए आनंद कुमार का किरदार निभाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। ऋतिक रोशन के लुक्स, उनकी भाषा आनंद कुमार से बिलकुल जुदा थी। लेकिन ऋतिक रोशन ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण से खुद को आनंद कुमार के किरदार में ढाला और स्क्रीन पर आनंद कुमार को जीने में सफलता पाई। 

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र सक्सेना, मृणाल ठाकुर, अमित साध, आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में संगीत निर्देशक अजय - अतुल का संगीत था। लोगों ने फिल्म को बेहद पसंद किया था। आनंद कुमार की कहानी ने सभी को प्रेरित किया। ऋतिक रोशन को इस फिल्म के लिए बहुत सराहना मिली। भारत में फिल्म का कलेक्शन 172 करोड़ रहा था। ओवरसीज मार्केट से इसने 36 करोड़ कलेक्ट किए थे। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208 करोड़ से ज्यादा का रहा था।


Suggested News