बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में मेयर पद के उम्मीदवार निरंजन सिंह कुशवाहा ने कई इलाकों में चलाया जन सम्पर्क अभियान, कहा लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

पूर्णिया में मेयर पद के उम्मीदवार निरंजन सिंह कुशवाहा ने कई इलाकों में चलाया जन सम्पर्क अभियान, कहा लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

PURNEA : नगर निकायों में चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गयी है। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। ताकि उन्हें अधिक से अधिक लोगों का समर्थन मिल सके। इसी कड़ी में पूर्णिया में मेयर पद के उम्मीदवार निरंजन सिंह कुशवाहा ने आज कई इलाकों का दौरा किया। अपनी जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा की इस चुनाव में उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 


कई इलाकों में लोगों ने उनपर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा की चुनाव में उनकी जीत होती है तो पूर्णिया के विकास के लिए कई कदम उठाये जाएंगे। किसान नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके निरंजन सिंह कुशवाहा ने कई जगहों पर ऍम लोगों के साथ बैठक किया। जिसमें उन्होंने पूर्णिया को स्वच्छ सुंदर और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। 

साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए स्वस्थ मानसिकता वाले प्रतिनिधि की जरूरत है। बैठक में बारी-बारी से लोगों ने अपनी राय रखी। वहीँ निरंजन कुशवाहा ने वादा किया कि जो लोग पिछले कई सालों से मेयर के पद पर रह कर भी पूर्णिया की जनता को ठगा है। 

उन्होंने कहा की हम उन सभी के लिए एक पत्थर साबित बनकर उतरेंगे ताकि वह ठगने वाले गिरोह को पूर्णिया से भगाने का काम हम करेंगे। उन्होंने कहा की जीत हासिल होने के बाद शहर को साफ़ सुथरा और विकसित बनाने के लिए कदम उठाये जाएंगे। हर वार्ड को विकसित किया जायेगा।  

Suggested News