बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कई जिलों में राजद की ओर से चलाया गया सदस्यता अभियान, नेताओं ने कहा-राजद की सरकार तय है

बिहार के कई जिलों में राजद की ओर से चलाया गया सदस्यता अभियान, नेताओं ने कहा-राजद की सरकार तय है

BHAGALPUR : भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गुरुवार को पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत युमुनियां, लत्तीपुर, दादपुर पंचायत में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान एवं युवा जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन राजद नेता अशोक कुमार ने किया। राजद नेता सदस्यता अभियान चलाकर राजद की विचारधारा से जुड़ने के लिए अपील करते दिखे। गोपालपुर विधानसभा के युमुनियांमें सदस्यता अभियान का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बुलो मंडल ने कहा कि देश प्रदेश महंगाई बेरोज़गारी से डबल इंजन सरकार में त्रस्त है। 

बिहार के विकास के लिए राजद सरकार तय है। पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने कहा कि राजद सदस्यता अभियान को लेकर सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ गांव गांव में चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान के तहतजोड़ने का काम करेंगे। मौके परयुवा राजद प्रवक्ता शुभम यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी मंहगाई चरम सीमा पार है। सरकार ने युवाओं को उन्नीस लाख रोजगार के नाम लॉलीपॉप थमा दिया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बुलो मंडल, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा राजद जिला प्रवक्ता शुभम यादव, राजद नेता अशोक कुमार, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, पुर्व मुखिया शहीद बैठा, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, वरीष्ठ राजद नेता नंदू यादव, युवा महासचिव सौगंध साह, युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास साह, मनोज यादव, प्रणव कुमार, विनीती शाह, शिवनारायण मंडल, सतेन्द्र शाह, धनंजय पाठक, रंजीत चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीँ मुजफ्फरपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार मुजफ्फरपुर महानगर राजद के कई इकाइयों के राजद नेता एवं नेत्री शहर के वार्ड नंबर 44 के विभिन्न गली मोहल्लों में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों के घर-घर जाकर राजद की सदस्यता अभियान वाली रसीद काटकर राजद का सदस्य बनाया गया। नेताओं ने कहा कि बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चाहने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग सदस्यता ग्रहण भी उत्साह के साथ कर रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के मुख्यमंत्री के कुर्सी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार की जनता देखना चाहता है। जिसको लेकर नई सोच के साथ पार्टी की ओर से अहम निर्णय लेते हुए घर-घर जाकर लोगों से जुड़ कर पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम पूरे बिहार में जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस कार्य में मुजफ्फरपुर महानगर के कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस दौरान सदस्यता अभियान में मौजूद रहे महानगर अध्यक्ष राई शाहीद इकबाल मुन्ना, प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी, महानगर महिला अध्यक्ष रेणू सहनी, राजद नेता सुरेंद्र राम, जोहरा परवीन, अजय राम, पिंटू राम, नीलू, रजिया , जितेंद्र ,मोयिना खातून और आफताब आलम आदि मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप और से मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News