बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्कूल से नाम काट देने की धमकी देकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था पारा शिक्षक, गया जेल

स्कूल से नाम काट देने की धमकी देकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था पारा शिक्षक, गया जेल

NEWS4NATION DESK : क्लास रुम में ही छात्राओं के साथ मनमानी करना एक पारा शिक्षक को  महंगा पड़ गया। छात्राओं की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला झारखंड के पलामू जिले की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले तरहसी थाना क्षेत्र के एक उच्च विद्यालय में पदस्थापित 50 वर्षीय पारा शिक्षक विनय पांडेय पारा क्लास रुम में ही छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था। वहीं जब छात्राएं उसका विरोध करती थी उन्हें स्कूल से नाम काट देने की धमकी देता था। 

शिक्षक की हरकत से परेशान छात्राओं का सब्र जवाब दे गया और छात्राओं ने पुलिस कंप्लेन कर दी। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

तरहसी थानाध्यक्ष ने बताया कि पारा शिक्षक पर आरोप है कि वे क्लास रूम में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर छात्राओं को स्कूल से नाम काटकर भगा देने और कॅरियर बर्बाद करने की धमकी देते थे। इससे डरकर छात्राएं पारा शिक्षक की करतूत को परिजनों से नहीं बताते थे। 

14 मार्च को उसने दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की। दोनों छात्राएं स्कूल से भागकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की  जांच की गई और आरोप को सही पाया गया। जिसके बाद उसे पाक्सों एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Suggested News