बांका में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

BANKA : अमरपुर थाना क्षेत्र के भीमसेन गांव में करंट लगने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मनोज यादव थे। घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण दरवाजा के समीप ही जमीन से महज पांच फीट ऊपर विद्युत प्रवाहित तार झुल रहा है।
गांव के लोगों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से झुल रहे तार में बांस लगाकर ऊँचा कर दिया था। लेकिन गुरुवार की सुबह बर्षा में बांस का खंभा गिर गया था। शुक्रवार की अल सुबह मनोज यादव घर से बाहर शौच करने निकले थे। उसी झुल रहे विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से मनोज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीण सह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष निहाल रंजन ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को झुल रहे तार को दुरुस्त कराने का मांग किया है। जब वह घटना की जानकारी कनीय अभियंता को दिया तो करंट लगने से मौत से ही इंकार करने लगे।
परिजनों ने डीएम से जांच कराकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बांका भेज दिया गया है। स्वजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट