बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री रामसूरत राय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को चुन चुनकर गिनाया, कहा देश की एकता तोड़नेवाले बख्शे नहीं जायेंगे

मंत्री रामसूरत राय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को चुन चुनकर गिनाया, कहा देश की एकता तोड़नेवाले बख्शे नहीं जायेंगे

NALANDA : बिहारशरीफ के छोटी पहाड़ी मोहल्ला स्थित कुशवाहा धर्मशाला में भाजपा पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव और मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा समर्पण पखवारा के तहत गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय और नगर विधायक डॉक्टर सुनील कुमार ने हिस्सा लिया। 

इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में भारत वर्ष को एक ऐसा नरेंद्र मिला जो डूबती अर्थव्यवस्था व सुरक्षा मसलों में भारत को ऊंचाई की बुलंदियों पर ले गया। जब से वे देश संभाले हैं। देश उस दिन से नित्य नए आयामों को पा रहा है। आज हर वर्ग का विकास हुआ है। चाहे वह कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन देना हो या जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना। 61 साल में जो कांग्रेस की सरकार ने नहीं कर दिखाया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल में कर दिखाया। प्रधानमंत्री के अटल इरादे और फैसले के कारण कुछ फिरकापरस्त ताकत देश की एकता और अखंडता को तोड़ना चाह रहे हैं। ऐसे लोगों को हम आगाह कर रहे हैं कि यदि समय रहते चेत नहीं गए तो आने वाला समय में ऐसे लोगों को पहचान कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा।

रामसूरत राय ने कहा की हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जब तक गरीब खुशहाल नहीं होंगे। तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है। इसलिए 8 सालों में हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई है। मौके पर नगर विधायक ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह द्वारा किया गया। जबकि इस मौके पर जिला प्रभारी नवीन केसरी, प्रदेश मंत्री विक्की कुमार, मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार, नीरज कुमार डब्लू, सुधीर कुमार, महेंद्र प्रसाद, रामेश्वर सिंह, अविनाश कुमार, शैलेंद्र कुमार, रवि राज, धीरज पाठक, सोनू कुमार, मोहन प्रसाद और उपेंद्र नाथ मौजूद थे।


नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News