बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संपत्ति अर्जित करनेवाले ओएसडी से मंत्री जी ने छुड़ाया पीछा, जिम्मेदारी से किया पदमुक्त

अवैध संपत्ति अर्जित करनेवाले ओएसडी से मंत्री जी ने छुड़ाया पीछा, जिम्मेदारी से किया पदमुक्त

PATNA : करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में फंसे खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने अपने आप्त सचिव (सरकारी) मृत्युंजय कुमार को पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में मंत्री जनक राम के द्वारा उन्हें इस जिम्मेदारी से पदमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

बता दें कि खनन  मंत्री के ओएसडी मृत्युंजय कुमार और उनकी महिला मित्र के ठिकानों पर दो दिन पहले छापेमारी की गई थी, जिसमें जांच एजेंसी ने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति व दस्तावेज बरामद किए। बताया गया कि यह सारी संपत्ति उसने मंत्री जनक राम के नाम का इस्तेमाल कर जमा किया था।

नाम सामने आने के बाद लिया फैसला

ओएसडी के पास से करोड़ों की अवैध संपत्ति होने का मामला सामने आने के बाद मंत्री जनक राम पर भी सवाल उठ रहे थे। विपक्ष का कहना था कि आखिर कैसे मंत्री के जानकारी के बगैर उनका ओएसडी इतनी संपत्ति अर्जित कर सकता है। वहीं मंत्री जनक राम ने खुद को इस मामले में अनजान बताया था। अब इस छापेमारी के तीन दिन बाद उन्होंने खुद ही अपने ओएसडी को पदमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।


Suggested News