बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नाबालिग बच्ची की बदमाश ने की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुप्तांग सहित कई अंगों को जलाया

BIHAR NEWS : नाबालिग बच्ची की बदमाश ने की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुप्तांग सहित कई अंगों को जलाया

BETTIAH : मझौलिया के गुदरा पंचायत के हरिजन टोली वार्ड नं 3 की एक नाबालिग लड़की (7) वर्ष का नग्न शव बुधवार की अपराह्न मझौलिया पुलिस ने एक गन्ना के खेत से बरामद किया है। नाबालिग लड़की का रेप के बाद हत्या कर उसके गुप्तांग और संवेदनशील अंगों को जला दिया गया है। यह लड़की मंगलवार के दिन 9 बजे दिन से लापता थी। लड़की की माँ सोना देवी ने अपने पड़ोसी युवक सुगंध राम को इस हत्याकांड के लिये आरोपित किया है। जो गावं छोड़कर फरार हो गया है। 

घटनास्थल पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा है। इस घटना के बाद गुदरा हरिजनटोली में तनाव है। वहीँ लड़की के परिजनों में कोहराम मचा है। पीड़िता की माँ सोना देवी ने बताया कि उसकी लड़की अपनी बहन और एक हम उम्र चचेरी बहन के साथ पकड़ी की पेड़ की ओर शौच करने गयी थी। 

वहाँ पड़ोसी युवक सुगंध राम ने सृष्टि की बहन निभा कुमारी और चचेरी बहन रुबी को पैसे देकर घर भेज दिया और सृष्टि को बहला फुसलाकर गन्ना के खेत की ओर ले गया। शव मिलने के बाद सृस्टि के साथ की दोनों लड़कियों ने सोना देवी को यह बात बतायी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर  कानून संगत कार्रवाई होगी।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News