बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : अररिया में बंधन बैंक के कर्मी से बदमाशों ने लूटे 12 लाख रूपये, विरोध करने पर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : अररिया में बंधन बैंक के कर्मी से बदमाशों ने लूटे 12 लाख रूपये, विरोध करने पर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

ARARIA : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में फारबिसगंज  नरपतगंज सड़क मार्ग पर एनएच 27 पर बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। 

स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीँ घायल बैंक कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ से डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर किया दिया गया। वहीँ घटना की सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए रुपया लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे। इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर चार चक्का वाहन को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है। लूट की वारदात के क्रम में दो बंधन भाग कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट

Suggested News