बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में बच्चे की दवा लेने गयी महिला की थैला काटकर बदमाशों ने गायब किया रूपये, सदर एसडीओ ने की महिला की मदद

नवादा में बच्चे की दवा लेने गयी महिला की थैला काटकर बदमाशों ने गायब किया रूपये, सदर एसडीओ ने की महिला की मदद

NAWADA : नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का हौसला बुलंद देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से महिला को निशाना बनाकर थैली काटकर पैसा लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम पुलिस के जवानों के द्वारा महिला से पूछताछ की गई। लेकिन भीड़ का फायदा देखकर महिला का थैला से पैसा काट कर बदमाश फरार हो गए। बता दे कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव के रहने वाली नीरज कुमार की पत्नी छोटी देवी अपनी बेटी की दवा लेने के लिए नवादा पहुंची थी। उसी दौरान मेन रोड में बदमाशों ने महिला की थैला को काटकर रुपया लेकर फरार हो गए और महिला को कुछ भी पता नहीं चला।


अचानक महिला की नजर अपनी ठेला पर पड़ा तो देखा कि किसी ने ब्लेड से थैला को काटकर रुपया निकाल लिया। जिसके बाद रुपया पर नजर नहीं पढ़ते ही गांव की महिला ने चिल्ला चिल्ला कर रोना शुरू कर दी। तुरंत जानकारी मिलते ही मौके पर महिला पुलिस के जवान ने महिला को शांत कराया। सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती के द्वारा उनकी महिला की मदद भी करके उन्हें घर भेज दिया। लेकिन महिला की पैसा नहीं मिल पाया। महिला पुलिस की जवानों के समझाने के बाद महिला अपने घर की ओर चली गई। महिला के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया। 

बता दें कि नवादा के भीड़भाड़ इलाका में बदमाशों का एक अलग ही हौसला बुलंद है। वह गांव से आए महिला बुजुर्ग लोगों पर निशाना बनाते हैं और उनकी थैला या जेब काटकर रुपया निकालकर फरार हो जाते हैं। हालांकि नगर थाना की पुलिस ने कई बार रंगे हाथ व चोरी करने के आरोप में कई लोगों को धर दबोचा भी है। 

लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि तमाम लोग खड़े होकर देख रहे थे। लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं किया। उसी दौरान सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती की दरिया दिल देखने को मिला हैं। जहां उन्होंने महिला की मदद की उनकी जो जरूरत थी। उन्हें उतना रुपया अपने बटुए से निकाल कर दिया और फिर महिला घर चली गई।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News