बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बदमाशों ने की किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बेगूसराय में बदमाशों ने की किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाज़ी टोला की है। 

मृतक व्यक्ति की पहचान रामदीरी महाजी टोला के रहने वाले करी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो अपराधी उसे घर से बुलाकर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गांव के ही दो अपराधी खेत जोतने के बहाने खेत पर ले गए और हत्या गोली मारकर कर दी। फिलहाल इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को मिली।

जिसके बाद मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल परिजन द्वारा पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया जा रहा है। वे हत्यारे को गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस संबंध में मटिहानी थाना के एसआई सुबोध कुमार ने बताया है कि प्रतिशोध में कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। 

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में कुछ दिन पहले जो हत्यारे है। उसके भाई की हत्या हुई थी। उसी के प्रतिशोध में आज गांव के ही रहने वाले पड़ोसी कार्य सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को बहियार में गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News