बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव की महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, पटना रेफर

गांव की महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, पटना रेफर

NAWADA : नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवक को गोली मार दी गई। जबकि एक युवक को बैहरामी तरीके से मारकर घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक को सीने में और दूसरे युवक को हाथ में गोली गली है।

 यह घटना रजौली थाना क्षेत्र के बड़हर और गंगा बीघा गांव के बीच बधार में घटी है। घायलों में बड़हर गांव निवासी कृपाल राजवंशी के पुत्र सोनू कुमार एवं राजकुमार राम के पुत्र शिबू राजवंशी शामिल है। जिसमें सोनू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि बड़हर गांव की महिलाएं और लड़कियां बधार की ओर शौच के लिए गई थी, तभी गंगा बीघा गांव के कुछ लड़के उन लोगों के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद महिलाओं ने अपने परिजनों से पूरी बात बताई। तब बड़हर गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद गंगा बीघा के के लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें 2 लोगों को गोली लग गई। साथ ही एक युवक के साथ भी जमकर मारपीट की गई है। 

परिजनों के सहयोग से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद दोनों गांव के बीच तनाव का माहौल है। वहीं गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Suggested News