बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अचानक बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, कोलकता के इस अस्पताल में हुए भर्ती, फैन्स में मचा हड़कंप

अचानक बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, कोलकता के इस अस्पताल में हुए भर्ती, फैन्स में मचा हड़कंप

DESK: बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। लोगों के चहेते एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अचानक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस खबर के आने से उनकी फैन्स में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को आज सुबह अचानक सीने में दर्द उठा, उन्हें बेचैनी भी महसूस हो रही थी। वहीं अत्यधिक तबीयत ना बिगड़े इसलिए उनके परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह इलाजरत हैं, हालांकि अब उनकी तबीयत कैसी है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। एक्टर को सीने में दर्द उठा और बेचेनी महसूस हुई, इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि मिथुन के परिवार की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ये खबर जानने के बाद अभिनेता के फैंस काफी घबरा गए हैं। सभी को उनकी तबीयत के बारे में अपडेट का इंतजार है।

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण मिलने के बाद उन्होंने खुशी जताते हुए कहा था कि 'ये पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है। ये बहुत अद्भुत और अलग एहसास है। मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है।'

मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं। उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया है जिसमें हिंदी, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और तमिल शामिल हैं। मिथुन अंतिम फिल्म काबुलिवाला में नजर आए थे जो बंगाली फिल्म थी। वहीं हिंदी फिल्म में वह 2022 में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स में दिखे थे।

Suggested News