बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने लॉ एंड आर्डर पर उठाये सवाल, कहा माफियाओं को संरक्षण दे रहे एसपी

बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने लॉ एंड आर्डर पर उठाये सवाल, कहा माफियाओं को संरक्षण दे रहे एसपी

BEGUSARAI : बेगूसराय पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जिले के लॉ एण्ड आर्डर पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला। कहा की दिनदहाड़े घटनाओं का सिलसिला बढ़ते जा रहा और पुलिस कप्तान मामले के उद्भेदन के बदले माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा की यही कारण है शराब माफियाओं द्वारा आम लोगों के साथ साथ पुलिस वालों को भी गोली का शिकार बनना पड़ा है। अब तो हत्या लूट बलात्कार इत्यादि घटनाएं लगातार बढ़ रही है और पुलिस कप्तान सिर्फ खानापूर्ति कर जनता को सुरक्षा के बदले दहशत का माहौल दे रहे है। यही कारण है अब डर से लोग FIR के लिए थाना नहीं जा पाते। इससे पहले भी यहीं के भ्रष्ट IPS आदित्य कुमार ने भी ऐसा ही किया जिसमें वो दोषी करार हुए बावजूद सरकार के संरक्षण में उन्हें पुनः सिपाही भर्ती काउंसलिंग में कार्यरत किया गया।

इसका नतीजा दरोगा परीक्षा में सामने आया। जहाँ जबरदस्त धांधली कुशासन के संरक्षण में हुआ है। इसलिए सरकार अविलंब ऐसे भ्रष्ट बेगूसराय पुलिस कप्तान को क्यों नहीं हटाती क्या मजबूरी है खुल के बताए। वहीं दूसरी तरफ JDU अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा के कयास और CM नीतीश की NDA में वापसी पर भी उन्होंने खुब खरी खोटी सुनाई।

कहा की जनता के जनादेश को उन्होंने ठोकर मारी है और जनादेश BJP को मिली है। हमने हमेशा जनादेश के बावजूद उनको सुनसान राज्य स्थापित करने का अवसर दिया। बदले में उन्होंने जनादेश को ठुकराकर कुशासन के गोद का सहारा लिया। यही कारण है की आज नियोजित शिक्षक राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने के बाद भी नाराज हैं क्योंकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दिया गया। सिर्फ चुनावी लाली पाप देकर उन्हें छला गया। ये गुंडा मवाली की सरकार है ऐसे लोगों के लिए BJP में हमेशा दरवाजा बंद है और रहेगा।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News