बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग को मोदी सरकार का बड़ा झटका, दिल्ली स्थित 12 जनपथ बंगले को किया जा रहा खाली

चिराग को मोदी सरकार का बड़ा झटका, दिल्ली स्थित 12 जनपथ बंगले को किया जा रहा खाली

दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। यहां मोदी सरकार ने चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है। रामविलास पासवान के नाम से आवंटित 12 जनपथ बंगले को खाली करवाया जा रहा है। रामविलास पासवान के निधन के बाद इस बंगले में चिराग अपनी मां के साथ रह रहे थे। इस बंगले को खाली करने के लिए चिराग पासवान को पहले ही नोटिस दिया गया था। इसके बाद बुधवार को बंगला खाली करने की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके नाम से आवंटित 12 जनपथ बंगले को शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संपदा निदेशालय ने खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद इस बंगले को खाली करवाने के लिए बुधवार को को कार्रवाई की गयी है। यह बंगला पिछले तीन दशक से रामविलास पासवान के परिवार के पास था।

यह बंगला करीब 30 साल से पासवान परिवार के पास रहा है और चिराग पासवान अपनी मां के साथ अभी इसी बंगले में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बंगले को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं और उनके नाम पर नॉर्थ एवेन्यू में आवास पहले से आवंटित है। 


Suggested News